फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट दौड़ा, भाई-बहन झुलसे

Mon, 05 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलंदापुर नालाहार में हाईटेंशन तार का करंट पूरे गांव में दौड़ जाने से भाई-बहन झुलस गए। इसको लेकर रविवार की सुबह दर्जनों ग्रामीणों ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग के अफसरों के आश्वासन पर ग्रामीण माने। करीब 3 घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


गांव बिलंदापुर नालाहार में बिजली विभाग ने बीच गांव से हाईटेंशन लाइन के तार डाल रखे हैं। इन तारों को हटवाने के लिए ग्रामीण कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दे चुके है। हर बार उन्हें अधिकारियों से लाइन जल्द हटवाने का आश्वासन मिलता रहा। शनिवार की रात 9 बजे के करीब ग्रामीण अपने घरों और घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरा। इससे पूरे गांव में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। घरों में लगे बिजली उपकरण चंद मिनटों में ही धुआं दे गए। करंट की चपेट में आने से राम सिंह यादव की 18 वर्षीय पुत्री नीलम व 11 वर्षीय पुत्र धमेंद्र यादव झुलस गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

तार टूटने से कुछ ही देर में जंफर उड़ जाने से बिजली चली गई। इसी दुर्घटना से नाराज ग्रामीण रविवार की सुबह 9.30 बजे अपने गांव के सामने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर पहुंचे। जहां उन्होंने ईंट-पत्थर, बांस बल्ली और बिजली के टूटे खंभे डालकर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। दोपहर12 बजे के करीब उपजिलाधिकारी सदर उदयवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी तिर्वा अंबरीष सिंह भदौरिया, एसडीओ विद्युत वीरभद्र सिंह, जेई प्रेम शंकर शर्मा व तिर्वा कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का तीन दिन में निस्तारण करा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीण छेदालाल, रविशंकर, प्रदीप, शिवसिंह, सुरेंद्र, शिव करन, शिशुपाल, गोकरन, श्याम मोहन, संग्राम सिंह, पप्पू, हरिनाथ, रामदास, विमलेश सहित दर्जनों ग्रामीण मान गए और रोड जाम खोल दिया गया। बाद में सभी अधिकारी बिलंदापुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें