छिबरामऊ। छत पर चढ़ रहा छात्र का हाथ कटी हुई बिजली केबल से छू गया। इससे वह झुलस गया। परिजनों ने छात्र को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी रामेंद्र कुमार का आठ साल का बेटा श्रीकांत गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। सोमवार को वह छत पर चढ़ रहा था, तभी बिजली के केबल के कट में उसका हाथ छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर आ गए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया।