कनौज। श्री आर्दश इंटर कालेज ठठिया में मंडलीय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें कन्नौज और कानपुर की टीमें विजयी हुई। प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की सभी छह जिला स्तरीय अंडर-19 और अंडर 14 के छात्र-छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व बालिकाओं ने रंगोली सजाई।
सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-14 के बालक वर्ग का फाइनल मैच इटावा और कन्नौज के बीच खेला गया। इसमें कन्नौज टीम विजेता रही। कन्नौज टीम के खिलाफ अन्य जिले की टीम के न होने पर निर्णायक ने विजेता घोषित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मैच कानपुर नगर और इटावा के बीच खेला गया। इसमें कानपुर नगर ने जीत हासिल की है।
अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल कन्नौज और औरैया के बीच खेला गया। अंधेरा होने के कारण बराबरी पर छूटा। दोनो टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्य कप्तान सिंह यादव, शिवमोहन कुशवाह, अजय कुमार, प्यारेलाल विद्यापीठ विद्यालय के प्रबंधक अवधेश मिश्र ने बच्चों को पुरुस्कृत किया।कैंसर रोग विशेषज्ञ श्री डॉ. असीम मिश्रा ने टीमों को खेल किट प्रदान की। इस मौके पर अनुराधा, आदित्य गंगवार, लोकेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, संदेश पाल, चंद्रभान और पीएन पांडेय मौजूद रहे।
------------
2सीएचबीपी71: विज्ञान क्विज में शामिल छात्र। संवाद
ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज में छात्रों ने की माथापच्ची
- एक सैकड़ा से अधिक छात्रों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। ब्लाक संसाधन केंद्र पर ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। प्रश्न पत्र में पूंछे गए प्रश्नों को हल करने के लिए छात्रों ने तीन घंटे तक जमकर माथापच्ची की।
सोमवार को कक्षा छह से आठ में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं अपने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ निर्धारित समय 11 बजे से पहले ही बीआरसी पहुंच गए। विकास खंड से 100 से अधिक छात्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे। बीईओ विमल तिवारी की देखरेख में प्रतियोगिता संपंन हुई। मूल्यांकन के बाद भोजपुर निगोह के ऋषभ यादव व मदन, कंपोजिट विद्यज्ञलय प्रिया तिवारी, मिघौली के अभिषेक, महमूदपुर के रंजीत, रैपुरा के अर्पित, महमूदपुर खास के हर्ष, रैपुरा की प्रिया व नगला मधई की अलका शर्मा को टॉप टेन की सूची में घोषित किया गया। बीईओ ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मंगलवार को बीआरसी पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान शशिकांत शुक्ला, अनुपम अवस्थी, जितेंद्र वर्मा, कौशलेंद्र सिंह चौहान व अनूप मिश्रा समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।