बीएल चिल्ड्रेन स्कूल हसेरन के परिसर में शनिवार को
स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्र-छात्राओं
ने समां बांध दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, एकांकी नाटक
आदि पेश किए।
इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के माध्यमिक
शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, हसेरन के ब्लाक प्रमुख उमाशंकर
बेरिया, माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रदेश मंत्री श्रीकृष्ण यादव ने
कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया।
इसके बाद स्कूल की आधा दर्जन छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समा
बांधा।
कन्या भ्रूण हत्या पर एकांकी नाटक पेश किया गया। छात्र-छात्राओं ने
संयुक्त रूप से कई लघु नाटिकाएं व हास्य नाटिकाएं पेश किए। कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि स्कूल चलाना समाज सेवा का काम है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में प्रतिभा का निखार होता है।
उन्होंने स्कूल के 155 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्कूल चेयरमैन शरद यादव ने राज्यमंत्री, ब्लाक प्रमुख व संघ के प्रांतीय
मंत्री को सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक अंकित यादव व प्रधानाचार्य
मदन मैथ्यू ने विद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में
मुनेश राठौर, प्रवीन दुबे, मनीष राजपूत आदि मौजूद थे।