फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का उमड़ा हुजूम

Mon, 19 Feb 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दिनोंदिन बदलते हुए मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सरकारी अस्पतालों में हुए आरोग्य मेला में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार की गिरफ्तर में मिले। जरूरी जांच के बाद उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान 2882 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया और 48 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को जिले की 14 सीएचसी पर आयुष्मान भव अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें 604 पुरुष, 523 महिलाओं और 257 बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परीक्षण किया और इलाज किया। 36 पीएचसी पर हुए आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 637 पुरुष, 563 महिलाओं एवं 296 बच्चों का परीक्षण के साथ ही जांच और इलाज किया गया। साथ ही बच्चों एवं गर्भवतियों का टीकाकरण परिवार कल्याण, हेपेटाइटिस बी व सी की जांच, टीबी के संभावित रोगियों की जांच और नेत्र रोगियों की जांच की गई। 152 रोगियों की कोविड जांच भी की गई और 48 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें