फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पांच हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 19 Feb 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पांच माह पहले तहबाजारी के विवाद में दिनदहाड़े युवक की हत्या हुई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें पिता-पुत्र, दामाद व दो भाई भी शामिल हैं। गैंग के सरगना के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन




थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि एक सितंबर 2023 की दोपहर ताहपुर बाजार में तहबाजारी के लिए दो सगे भाई अबोध, प्रमोद पर एक राय होकर थाना क्षेत्र के गोवा गांव निवासी गैंग सरगना मनोज कुमार हाल निवासी ताहपुर ने अपने पुत्र शिवांशु, दामाद ताहपुर निवासी रचित पुत्र कैलाश चंद्र, थाना इंदरगढ़ गांव लालसहापुर्वा निवासी कंहैया, पप्पू उर्फ हरिश्चंद्र ने जान से मारने की नियत से हमला कर घायल कर दिया था। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भइयालाल ने पुत्रों के साथ मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इलाज के दौरान सैफई में प्रमोद की मौत हो गई थी। विवेचना में हत्या की धाराओं को बढ़ाकर आरोपितों को जेल भेज दिया गया था। डीएम और एसपी के अनुमोदन के बाद पांचों हत्यारोपियों पर गैंग बनाकर अपराध करने पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सरगना मनोज पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें