फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। प्रथम स्वाधीनता संग्राम सन 1857 की प्रणेता अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर कस्बे में अलग ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

एक ओर भाजपा विधायक की ओर से माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद जनसभा आयोजित हुई। दूसरी तरफ सपा नेताओं ने पदयात्रा निकाल कर समाज के साथ रहने का संदेश दिया। भाजपा की ओर से जनसभा में उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज भी शामिल हुए।
तिर्वा कस्बा के इंदरगढ़ तिराहा स्थित अवंती बाई चौक पर पिछले दिनों स्थापित की गई रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेज अधिकारी और प्रमुख इतिहासकार भी उनके रणनीतिक कौशल की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने मंच से रानी अवंतीबाई की वीरता को रेखांकित करती वीर रस की पंक्तियों का पाठ भी किया। साक्षी महाराज ने मंच से चुनावी बिगुल फूंकते हुए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनसभा में मौजूद लोगों से मतदान करने की।
विज्ञापन

वहीं कन्नौज सांसद का वोट खरीदने को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो को लेकर विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप सभी को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। गुमराह न होकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करें। उन्होंने वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान सांसद सुब्रत पाठक, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, लालू राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



तिर्वा। रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर सपा ने भी समाज में पैठ बनाने के लिए पदयात्रा निकाली। मिशन अवंती बाई लोधी कमेटी के अध्यक्ष अरुण राजपूत की ओर से निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। मेडिकल कॉलेज से निकाली गई यात्रा के लिए बाकायदा बहादुरपुर गांव निवासी अरुण राजपूत ने प्रशासन से अनुमति ली। मेडिकल कॉलेज से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। इसमें सपा की बिधूना विधायक रेखा वर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं। उनके अलावा तिर्वा से सपा के प्रत्याशी रहे इंजीनियर अनिल पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, आलोक वर्मा भी अपने-अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ यात्रा में शमिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें