कन्नौज। त्योहार पर मिलावटखोरों शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
रोजाना छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को सदर एसडीएम की मौजूद कई स्थानों पर छापा मारकर कार्रवाई की गई। टीम ने मिलावट के शक में 100 क्विंटल मैदा और 24 क्विंटल कचरी जब्त किया है। मावा सहित मैदा, कचरी के छह नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त उमेश प्रताप ने बताया कि बुधवार को सदर एसडीएम अविनाश गौतम और सचल दल के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित प्रकाश वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राठौर आदि ने ताजपुर नौकास्त मोहल्ले में छापेमारी की गई। यहां से टीम ने निर्माण और भंडारण का लाइसेंस न होने पर मिलावट के शक पर 76800 रुपये की 24 क्विंटल कचरी और 2,60000 रुपये की 100 क्विंटल मैदा को जब्त कर लिया। सहायक आयुक्त ने बताया कि कचरी मैदा के मालिक शहनवाज खान की ओर से लाइसेंस न दिखाने पर सामग्री को जब्त करने के साथ पांच नमूने लिए गए। साथ मावा मंडी में भी छापेमारी मारी अभियान चलाकर एक नमूना लिया गया है।