कन्नौज। शहर के गैस गोदाम रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रैक की खोदाई के बाद रविवार को स्लीपर बदलने का काम पूरा हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने स्लीपर रखने के बाद ट्रैक के दोनों ओर पत्थर की गिट्टी डाल दी और शाम करीब 4.30 बजे क्राॅसिंग को आवागन के लिए खोल दिया गया।
रेलवे लाइन की क्राॅसिंग पर ट्रैक के गाटर बदलने का काम रविवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन ट्रैक के स्लीपर बदले गए, जिसके बाद स्लीपर को पत्थर की गिट्टी डालकर ढक दिया गया। सोमवार को रबर का पैनल डाला जाएगा और शाम को काम पूरा होने के बाद क्राॅसिंग को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे दिन शाम करीब 04.30 बजे ट्रैक के नीचे पड़े स्लीपर बदलने का काम पूरा हो गया। सोमवार को ट्रैक पर रबर के पैनल डाले जाएंगे।
पुल पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही
तिर्वा रोड से शहर में आने के लिए ज्यादातर वाहन गैस गोदाम रेलवे क्राॅसिंग की ओर से गुजरते हैं और पुल पर वाहनों की आवाजाही बहुत ही कम रहती है। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के कारण पुल पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई।
वाहनों को क्राॅसिंग की ओर जाने से नहीं रोका
गैस गोदाम रेलवे क्राॅसिंग के ट्रैक पर काम चलने की जानकारी सभी वाहन चालकों को नहीं थी। गोल कुआं चौराहा पर यातायात कर्मियों ने वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं दी, जिस कारण कई वाहन रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंच गए और इसके बाद चालकों को वाहन मोड़कर आना पड़ा।