फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर पार की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। शराब की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों की शराब पार कर दी। गश्त कर रही पुलिस ने ठेका के पास से भाग रहे चोरों का पीछा भी किया। पर चोर चकमा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

गुरसहायगंज निवासी प्रदीप गुप्ता की नादेमऊ में अंग्रेजी शराब की दुकान है। इस दुकान पर मढपुरा का राघव पुत्र रामनरेश राठौर सेल्समैन के पद पर काम करता है। शनिवार को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। रात लगभग दो बजे चोरो ने सेंध लगा दी। इसके बाद दुकान के अंदर रखी करीब दो लाख रुपये की शराब पार कर दी। इस दौरान ठेके पास गश्त करने पहुंची पुलिस को देखकर पास ही खड़ी स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों ने जब पुलिस को देखा तो वह तेज रफ्तार में भागाने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। स्कार्पियो सवार भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस को रास्ते में एक शराब की बोतल मिली। जिसके बाद पुलिस को शराब की दुकान से चोरी की आशंका हुई और दुकान पर पहुंचने पर सेंध लगी मिली। पुलिस अब स्कॉर्पियो कार के आधार पर चोरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें