फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आई महिला की मौत

Sat, 30 Jun 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खड़िनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। क्षेत्र के ग्राम जादेपुर्वा में पंखा का तार लगाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम जादेपुर्वा निवासी अर्चना (32) पत्नी स्वदेश शुक्रवार सुबह घर पर अकेली थी।

उसका पति और बच्चे प्रतीक्षा (8), आयुषी (7), आयुष (5) खेत पर गए थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे अर्चना पंखे का तार इलेक्ट्रिक बोर्ड पर लगा रही थी। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गई। तार उसके हाथों में उलझ गया, जिससे उसके शरीर में आग लग गई।

घर से धुआं निकलते देख आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह तार को हटाकर शरीर में लगी आग को बुझाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर खेत से उसका पति और बच्चे घर पहुंचे। हादसे से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना कोई सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें