नजरापुर (कन्नौज)। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव रैगांवा में किसी बात से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव रैगांवा निवासी रुखसाना बेगम (40) पत्नी खुशनूर मोहम्मद का शव शुक्रवार को उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फांसी से नीचे उतारा, लेकिन तब तक रुखसाना बेगम की मौत हो चुकी थी।