फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक समेत महिला की मौत

Thu, 17 May 2018 11:41 PM IST
kannauj
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टेंपो को देखते लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सकरावा। बिजनौरा गांव के पास सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत एक अन्य महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य सवारियां घायल हुईं हैं। जांच में पता चला है कि टेंपों इटावा के फ्रेंडस कालोनी से बुधवार रात चोरी किया गया था।
विज्ञापन

 गुरुवार की सुबह ग्राम बिजनौरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में चालक समेत तीन सवारी बैठी थीं। सभी घायलों को थाना ऊसराहार के ग्राम सरसईनावर स्थित अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में थाना ऊसराहार के ग्राम सोवनपुर निवासी पूजा (25) पत्नी सुनील कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका पति सुनील पुत्र अनंतराम व पुत्र गोलू (6) को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिए गए। टेंपो चालक की भी मौत हो गई। लेकिन उसका नाम व पता ज्ञात नहीं हो सका। सुनील अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा था। परिवार में कोई घटना हो गई थी, जिसकी वजह से वह दिल्ली से अपने गांव जा रहा था। तभी ग्राम बिजनौरा के पास यह हादसा हो गया। जिस टेंपों से हादसा हुआ, वह 16 मई की रात फ्रेंड्स कालोनी इटावा से चोरी हुई थी। मृतक टेंपो चालक की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें