फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सअप पर टिप्पणी से तनाव

Tue, 21 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ व्हाट्सअप ग्रुप पर एक युवक ने टिप्पणी कर दी। इस मैसेज के वायरल होते ही तनाव की स्थिति बन गई। स्वाट टीम ने मैसेज भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।  सोमवार को एक युवक ने व्हाट्सअप ग्रुप पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को जोड़ते एक पोस्ट डाली। इसमें एक समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी की गई थी। इस मैसेज के वायरल होते ही दूसरे समुदाय के लोग लामबंद हो गए। व्हाट्सअप पर मैसेज का दौर चल पड़ा।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो संबंधित नंबर की जांच शुरू कर दी गई । इसी बीच शहर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी अशद कुरैशी ने मैसेज वायरल करने वाले नंबर धारक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। स्वाट टीम ने कुछ देर बाद संबंधित नंबर धारक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले टिप्पणी करके शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने लोगों ने अपील की कि आपत्तिजनक मैसेज भेजने वालों से सभी लोग सावधान रहें। ऐसे मैसेज के बारे में जानकारी दें। ताकि साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें