फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी पर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Wed, 06 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गुरसहायगंज। ग्राम मझपुर्वा में पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में पथराव के साथ फायरिंग हो जाने से दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। गांव के खलील के घर के पास से पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद दराज के नल का पानी बहता रहता है। खलील का कहना है कि उसने कई बार शिकायत की लेकिन मोहम्मद दराज ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


खलील का आरोप है कि मकान की नींव के पास से पानी निकलने को लेकर मकान को खतरा पैदा हो रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार की देर शाम दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनो पक्षों के तमाम लोग एकत्र हो गए और पथराव होने लगा। तभी किसी ने फायर कर दिया गोली के छर्रे मोहम्मद दराज के पुत्र सरफराज के पेट और जांघ में लगे। इससे वह घायल हो गया। साथ ही उसका भाई आसिफ भी ईंट, पत्थर लगने से घायल हो गया।

पथराव और फायरिंग की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल अशोकधर पांडेय ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें