फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बालक को रौंदा, मौत

Fri, 18 Mar 2016 12:23 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
सकरावा रोड पर ईंट भट्ठा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे बालक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक पर पथराव कर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गया बिहार के ग्राम सिहाड़ी निवासी जितेंद्र परिवार के साथ सकरावा रोड स्थित ओमकृष्ण ईंट भट्ठा पर पथाई का काम कर करता है। गुरुवार को उसका पुत्र सचिन (10) सड़क के दूसरी तरफ रखे खोखे से कुछ सामान खरीदने गया था। लौटते समय जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी सकरावा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक उछलकर दूर जा गिरा। इस बीच चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी।

इससे वह उसके नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों ने भाग रहे ट्रक पर पथराव कर दिया। जिससे उसका आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को सकरावा चौकी पर खड़ा करा दिया। पीड़ित की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर बालक के शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें