फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन से लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 20 घायल

Wed, 31 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्राली सदर कोतवाली स्थित गोवर्धनी मार्ग पर पलट जाने से बीस से ज्यादा महिला-पुरुष जख्मी हो गए। मंगलवार दोपहर हुए इस हादसे में गंभीर हाल 14 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में किया गया। मामूली रूप से घायल हुए लोगों ने निजी चिकित्सकों से इलाज कराया।सदर कोतवाली के तिखवा गांव में रहने वाले मनोज कुमार के पुत्र सोनू के मुंडन संस्कार के लिए सगे-संबंधी गांव के ही ट्रैक्टर को किराये पर लेकर सुबह गोवर्धनी मंदिर गए थे।
विज्ञापन


दोपहर को लौटते समय गोवर्धनी तिराहे से करीब एक किमी आगे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। ट्रैक्टर करीब 40 लोग सवार थे। खड्ड में पलटते ही चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। इन सबने ट्राली को सीधा किया और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।

फिर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया।  घायलों में जयदेवी पत्नी सूरज प्रसाद, साधना कटियार पत्नी सुशील कटियार, रामजानकी पत्नी लालबहादुर, रेखा पत्नी मनोज कटियार, सोमतारा पत्नी रामविलास, कुसमा पत्नी अमरनाथ, आरती पुत्री ओमप्र्रकाश (सभी लिखवा गांव) के अलावा कानपुर नगर जिले के बिल्हौर कस्बे की गुड्डी कटियार पत्नी राजेश कटियार, ठठिया की निशा पत्नी विपिन कटियार, इस्वापुर कोतवाली गुरसहायगंज की पिंकी पत्नी अजय कुमार और ज्योति पत्नी अनुज कुमार, मित्रसेनपुर की रश्मि पत्नी सूरज, फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली कमालगंज के नारायणपुर गांव की सुमन पत्नी कश्मीर सिंह, देवीपुर गांव की मीना पत्नी राजू शामिल हैं। इनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। करीब 10 लोगों ने निजी चिकित्सालय पहुंचकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें