फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को बचाने में मां ने दिया फर्जी शपथ पत्र

Sat, 23 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
विज्ञापन
न्यायालय से एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पुत्र को बचाने के लिए मां ने पुत्र की मौत का फर्जी शपथ पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट में पेश कर दिया। जांच में मामला फर्जी पाया गया। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर के ईदगाह स्थित कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 22  में रहने वाले सचिन शर्मा पुत्र सुरेंद्र नाथ शर्मा के खिलाफ न्यायालय में राज्य बनाम सचिन शर्मा का केस चल रहा है।
विज्ञापन


बीते कुछ समय से सचिन फरार चल रहा है। इस संबंध में आरोपी की मां उमा लक्ष्मी शर्मा ने पुत्र को बचाने के लिए न्यायालय में फर्जी तरीके से शपथ पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र दे दिया। जब जांच हुई तो मामला पकड़ में आया। इस पर एडीजे/एफटीसी फर्स्ट कोर्ट ने कन्नौज के रीडर विकाश मिश्रा से आरोपी की मां उमा लक्ष्मी शर्मा पत्नी सुरेंद्र नाथ शर्मा के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें