फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा, हजारों का सामान पार

Sun, 17 Jun 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तालग्राम।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान व फेंकी गईं पानी की बोतलें। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम। थाने से एक किमी दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर निकवा कट के पास निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला के मुख्य गेट पर रखे खोखे का चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर हजारों रुपये का सामान व नगदी चुरा ले गए। कुछ सामान इधर-उधर फेंककर बर्बाद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दुकानदार ने तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया।

मायापुरवा निवासी बृजेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह की एक्सप्रेस-वे पर निकवा कट के निकट जनरल स्टोर व चाय पकौड़ी की दुकान है। शनिवार रात दस बजे के करीब वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने कुंडी तोड़कर दो गैस सिलिंडर, नमकीन के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक से भरे गत्ते,  मिठाई से भरी ट्रे व गोलक में रखी नगदी के अलावा रेजगारी सहित तीस हजार का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर पानी की बोतलें व पाउच सहित अन्य सामान सड़क किनारे बबूल के जंगल में फेंक गए। सुबह चार बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन से बृजेंद्र को सूचना दी। बृजेंद्र ने बताया कि चोर लगभग तीस हजार का सामान व रेजगारी ले गए। चौकी प्रभारी राकेश कुमार व मुन्ना सिंह चौहान ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा। पुलिस पिछले दिनों हुईं चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रही है। प्रभारी निरीक्षक तारिक खान का कहना है कि पूर्व में र्हुइं चोरियों के खुलासे के लिए टीम लगी हैं। इस मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें