फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर धावा बोल तीन लाख की चोरी

Wed, 24 Dec 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा नजरापुर के मजरा रजईमऊ ठकुराइन में चोरों ने धावा बोला। उन्होंने करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


गांव रजईमऊ ठकुराइन निवासी जमालुद्दीन के घर में बीती रात चोर मकान की कुंडी काटकर अंदर घुसे। इसके बाद घर में रखी बाइक, बिक्री के लिए रखे नए कपड़े, सोने-चांदी के जेवर आदि सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद चोर इसी गांव के निवासी सलीम खां के घर में घुसे। बैग में पड़े 500 रुपये निकाले। इसी दौरान आवाज सुनकर घरवाले जाग गए। उन्होंने ललकारा तो चोर भाग निकले।
विज्ञापन


हल्का इंचार्ज राजेश कुमार ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी जमालुद्दीन ने बताया कि सुबह जब जागे तो घटना की जानकारी हुई। तलाशी के दौरान गांव के बाहर एक खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। बदमाश करीब तीन लाख रुपये का सामान ले गए हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें