फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़कर चोरी

Thu, 23 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
चोरी के बाद जानकारी लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने एक कपड़े की दुकान और चार लकड़ी की गुमटी के ताले तोड़कर नगदी व सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सरायमीरा निवासी भाजपा नेता अनिल गुप्ता की जीटी रोड में कपड़े की दुकान है। सुबह कुछ दुकानदार दुकान की सफाई करने पहुंचे तो चोर आहट मिलते ही गोलक उठा कर भाग निकले। दुकानदारों ने घटना की सूचना दुकान स्वामी को दी। चोर केवल गोलक ले गये हैं। जिसमें 1500 रुपये के अलावा 500-500 के दो पुराने नोट भी थे। दुकान स्वामी ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस को फोन लगाया लेकिन पुलिस ने फोन नहीं उठाया।

वही चोरों ने तिर्वा रोड पर गांव नसरापुर में अशोक कुमार की लकड़ी की गुमटी में चल रही टेलरिंग की दुकान को तोड़कर कपड़े चोरी कर लिए गए। जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। इसी तरह लाखन सिंह व रामचंद्र की किराना स्टोर व चाय पकौड़ी की दुकानों के शटर तोड़कर करीब 1000 रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


चोरों ने गुड्डू साइकिल स्टोर की दुकान तोड़ कर करीब 25000 रुपये के रिम, टायर, ट्यूब के अलावा कई अन्य सामान पार कर लिया। छेदा लाल कोयला वाले की लकड़ी गुमटी तोड़ कर करीब 1000 रुपये चोरी कर लिए। सुबह होने पर जब लोग सड़क पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें