कस्बे के रानी अवंतीबाई मोहल्ले में सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। बाद में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने पुरानी रंजिश की आशंका जताई है।
कस्बे के जटियापुर मोड़ पर रात नौ बजे के करीब गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से परमेश्वर वर्मा (35) पुत्र सुदामा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। देर रात प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर रेफर कर दिया गया। मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।