फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी टकराने पर भिड़े दो पक्ष

Fri, 22 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तालग्राम रोड पर कार और बाइक की भिड़ंत हो जाने पर दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ मारपीट हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लूट का आरोप लगाया है। हालांकि देर शाम तक मामले की लिखा-पढ़ी नहीं हो सकी थी।  तालग्राम रोड पर ग्राम बहवलपुर के पास ओवरटेक के प्रयास में कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार युवकों ने कार सवार लोगों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


इस बीच कार सवार लोगों ने फोन कर अपने गांव के लोग बुला लिया। उन लोगों ने बाइक सवारों को पीट दिया। ग्राम सरायसुंदर निवासी विनोद दुबे ने बताया कि वह अपने भाई अभिषेक दुबे और उसकी पत्नी शिवा दुबे के साथ कार से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह तालग्राम रोड तिराहा से कुछ आगे पहुंचे तभी सामने से आए बाइक सवार युवकों ने गाड़ी रुकवा ली और उसके व अभिषेक दुबे के गले से चेन लूट ली। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े।

इस पर बाइक सवार युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद कार सवार लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर, कुछ देर बाद कोतवाली पहुंचे घायल बाइक सवार आवास विकास कालोनी निवासी रंजीत पुत्र मेंबर सिंह ने बताया कि वह बाइक से तालग्राम रोड पर जा रहा था। तभी कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गले से चेन लूट ली।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल युवक को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और कार सवार लोगों को कोतवाली में बैठा लिया। सीएचसी पहुंचे घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि देर शाम तक मामले की लिखा-पढ़ी नहीं हो सकी थी। इस संबंध में कोतवाल सीएल वर्मा का कहना है कि लूट नहीं मारपीट की घटना हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें