फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम की छात्रा ने किया सुसाइड

Fri, 22 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
जहर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजीवनगर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग कालेज में एएनएम का कोर्स कर रही छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंच सके हैं।

देवलथल पिथौरागढ़ निवासी रबीना (22) पुत्री नंदन सिंह यहां राजीव नगर में किराए के मकान में रहती थी और नर्सिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दोपहर बाद उसने अपने कमरे में जहरीले पदार्थ का सेवक कर लिया और एक परिचित युवक को कॉल भी किया। जिसपर वह युवक मौके पर पहुंचा और मकान मालिक को कॉल और घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


मौके पर पुलिस भी पहुंच गई जिसे तत्काल सीएचसी में कार्य बहिष्कार के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। एसआई पाल ने बताया कि छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें छात्रा ने व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या करने की बात कही है। बताया जाता है कि छात्रा विवाहिता थी और तलाक होने के बाद एएनएम का कोर्स कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें