फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण

Tue, 18 Oct 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
Rape - फोटो : Times of India
विज्ञापन
एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। मंगलवार को मामला कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में सामान व दी गई नगदी वापस करने के आश्वासन पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती कन्नौज में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसका आरोप है कि चार माह पहले सरायमीरा के अंबेडकर नगर मोहल्ले का एक युवक अपनी भांजी के सहयोग से उसे अपने घर ले गया। इससे दोनों के बीच प्रेम हो गया। शादी का झांसा देकर युवक ने यौन शोषण किया। युवक के शादी करने से इंकार करने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। युवती अपनी मां और भाई के साथ कोतवाली पहुंची।

कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार के निर्देश पर सरायमीरा चौकी पुलिस युवक को पकड़ कर कोतवाली लाई। यहां दोनों के बीच पुलिस के सामने भी नोकझोंक होती रही। वहीं, युवती ने युवक पर यौनशोषण करने सहित कई आरोप लगाए। पुलिस ने युवती से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर मांगी, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद में समझौते का दौर चला।
विज्ञापन

इस दौरान युवती ने युवक पर 50 हजार रुपये नगद लेने के अलावा कई जेवरात हड़प लेने का आरोप लगाया। युवक ने सभी शर्तें मानने का आश्वासन दिया और दो दिन में सभी शर्तें पूरी करने के लिए कहा। इस पर युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें