फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बर्तन व्यापारी ने सोमवार की सुबह दुकान खोलने के बाद तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर दुकान के अंदर से तमंचा बरामद कर मृतक के हाथ में लिखे मिले सुसाइड नोट को देखकर आत्महत्या की तस्दीक की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी ने कई लोगों से लाखों रुपये उधार लिए थे। जिसे चुका न पाने के कारण वह तनाव में था।
विज्ञापन
शहर के सरायमीरा सरदार गली निवासी विजय शंकर शुक्ला (45) पुत्र राम किशोर शुक्ला की जीटी रोड पर रेलवे स्टेशन रोड के पास सरायमीरा बाजार में बर्तन की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की सुबह 10 बजे उन्होंने दुकान खोली। दुकान खोलने के 10 मिनट बाद विजय शंकर शुक्ला ने 315 बोर के तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सरेआम हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कहते हुए जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद व पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर, अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी व कोतवाल एके सिंह पहुंच गए। मृतक के भाई अजय शुक्ला ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की पुलिस को तहरीर दी। वहीं, सरेआम गोली मारकर हत्या करने की अफवाह से बाजार में सनसनी फैल गई। दुकानदारों ने दहशत के चलते दुकानों को बंद कर दिया। एसपी के निर्देश पर जुटी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। प्राथमिक जांच में पुलिस के समक्ष मामला सुसाइड का आया। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। इसके पांच घंटे बाद पुलिस ने दुकान की सघन तलाशी कर तमंचा बरामद किया। जिसमें एक खोखा भी फंसा मिला। इसके अलावा पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के एक हाथ में सुसाइड की बात भी लिखी मिली। क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी आमोद कुमार और सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि मोबाइल की काल डिटेल निकालने के बाद कई लोगों से फोन पर बातचीत का पता चला। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद जानकारी हुई कि मृतक ने काफी लोगों से लाखों रुपये उधार लिए थे। जिन्हें वापस न कर पाने के कारण वह कई दिनों से तनाव में था। इससे आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि परिजनों ने हत्या की तहरीर दी थी। छानबीन में मामला आत्महत्या का सामने आया है। मृतक की पत्नी प्रीती शुक्ला और 22 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार व 20 वर्षीय पुत्र मुदित ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
बंद रहीं दुकानें कन्नौज। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाने के बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। वहीं दुकानदारों ने भी दुकानें बंद कर दी। इससे बाजार में सन्नाटा छा गया। माहौल तनावपूर्ण देखकर एसपी के निर्देश पर कई थानों का फोर्स घटनास्थल समेत जिला अस्पताल में तैनात कर दिया गया था। मामला आत्महत्या का निकलने के बाद पुलिस टीमों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें