फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 28 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
विश्वजीत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम बढ़ैपुर में कृषि मेले से डयूटी पर जा रहे कृषि विभाग के कर्मचारी को जीटी रोड पर ग्राम प्रेमपुर के पास लोडर ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि बाइक सवार कर्मचारी हेलमेट भी लगाए था। मैनपुरी के बेवर अंतर्गत ग्राम बनकिया निवासी विश्वजीत राना (32) पुत्र ज्ञान सिंह नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित कृषि विभाग के उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में प्रावधिक सहायक के पद पर तैनात था।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र के ग्राम बढ़ैपुर के कृषि मेले में उसकी ड्यूटी थी। कार्यक्रम समाप्त करने बाद वह वापस कृषि विभाग के आफिस जा रहा था। का आयोजन किया गया था। इसमें उसने भी भाग लिया था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वह बाइक से अपने कार्य क्षेत्र डालूपुर जा रहा था। जीटी रोड पर ग्राम प्रेमपुर के पास सामने से आ रहे लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा। लोडर उसे रौंदता हुआ निकल गया।

आस-पड़ोस के लोगों ने उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा मृतक कर्मचारी के परिजन भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। उधर, बेटे के शव को देखते ही उसकी मां सिया देवी गश खाकर गिर पड़ी। किसी तरह उसे अन्य परिजनों ने संभाला। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सात माह पहले ही फरवरी 2016 में उसकी नौकरी लगी थी। उसे कृषि विभाग ने डालूपुर न्याय पंचायत क्षेत्र में तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें