सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज
- फोटो : फाइल फोटो
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म की वीडियो क्लिपिंग बनाकर वायरल कर दी गई। किशोरी के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में चल रही चर्चा के अनुुसार विगत 5-6 माह से एक युवक के किशोरी के प्रेम संबंध थे। इसी फायदा उठाकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्त ने मोबाइल पर क्लिपिंग बना ली।
इसके बाद युवक के दूसरे दोस्त ने मोबाइल से इस क्लिपिंग को वायरल कर दिया। बुधवार देर शाम किशोरी के पिता को इस मामले की जानकारी हुई। इसी बात को लेकर क्लिपिंग बनाने वाले युवक से किशोरी के पिता का वाद-विवाद हुआ। इसी दौरान किशोरी का पिता युवक से मोबाइल छीनकर नादेमऊ चौकी पहुंच गया। यहां चौकी प्रभारी वीएल आजाद को मोबाइल सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी ने सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास को मामले की जानकारी दी।
किशोरी के पिता ने थाने में तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी तो सभी भाग निकले। गुरुवार को एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने मोबाइल को जांच के लिए सर्विलांस टीम के सुपुर्द कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।