फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से लूट में पांच आरोपियों के खिलाफ वारंट

Wed, 26 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
दो माह पहले कार में बैठाकर एक शिक्षक यात्री को लूट लेने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने इटावा जेल में बंद पांच आरोपियों के खिलाफ बी वारंट इटावा न्यायालय में दाखिल किया है।
विज्ञापन


26 अगस्त को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर इंटर कालेज के शिक्षक राजीव कटियार अपने घर कल्याणपुर कानपुर से तिर्वा जाने के लिए सरायमीरा आए थे। तिर्वा रोड पर खड़ी एक कार में बैठे कुछ लोगों ने तिर्वा चलने के लिए आवाज लगाई। इस पर वह कार में बैठ गए। कार में पहले से ही पांच लोग सवार थे। फगुहा के निकट तमंचा लगाकर बदमाशों ने 12 हजार रुपये की नगदी लूट ली थी। इसके बाद उन्हें धक्का देकर  झाड़ियों में फें क दिया था। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

पता चला   कि इटावा जेल में बंद फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा सुफी खां निवासी अजय कुमार पुत्र राम किशन, फर्रुखाबाद कादरी गेट शांति नगर निवासी सर्वेश पुत्र इतवारी लाल, छिबरामऊ कोतवाली के बहवलपुर निवासी अतुल पुत्र सुबेदार, फर्रुखाबाद जनपद के थाना फतेहगढ़ नेकपुर निवासी नीरज कुमार फर्रुखाबाद जनपद के थाना मोहम्मदाबाद आजाद नगर निवासी आलोक पुत्र जगपाल को लूट का आरोपी पाया। यह सभी लोग इटावा जेल में लूट के मामले में बंद है। सरायमीरा चौकी प्रभारी रजनीश यादव ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इटावा न्यायालय में बी वारंट दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें