फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी पर बवाल, गोली चली, दो घायल

Sat, 11 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के रामपुर में भाजपा की जीत के नारे लगाने पर भाजपा व सपा समर्थकों में मारपीट के बाद कई राउंड गोलियां चल गईं। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। एक घायल के गले में गोली फंसी हुई है। उसे तिर्वा मेडिकल कालेज लाया गया है। हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन


रामपुर गांव में भाजपा समर्थक कैलाश सिंह व सुरेंद्र सिंह जीत के नारे लगा रहे थे। तभी गांव के सपा समर्थक प्रधानपति चंद्रशेखर व पूर्व प्रधान प्रेम नारायण से किसी बात पर कैलाश का विवाद हो गया। मुंहाचाही के बाद मारपीट शुरू हो गई। रात के अंधेरे में विवाद बढ़ गया। इसी बीच किसी ने असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली सुरेंद्र सिंह के गले में जा लगी तो दूसरी गोली कैलाश की पुत्री गुड़िया को लगी है। गांव में गोली चलने से हड़कंप मच गया। सभी लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

इधर, स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा है। इधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए कैलाश, दिनेश यादव, चंद्रशेखर समेत एक अन्य को हिरासत में लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनवर अहमद ने बताया कि गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। गोलियां भी चली है। पूछतांछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें