फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने की थी आठ वर्षीय अंश की हत्या

Sat, 11 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ब​ठिंडा में तांत्रिक पिता ने मार डाले अपने दो बच्चे
विज्ञापन
गांगी बाजार। थाना क्षेत्र पनियरा के ग्राम उस्का के आठ वर्षीय अंश की हत्या उसके चाचा ने ही की थी। अंश की मां यानी भाभी से संबंध में बाधक बन रहे अंश की चाचा प्रमोद जायसवाल ने नृशंस हत्या कर गेहूं के खेत में दफन कर दिया था। चाचा को गिरफ्तार कर पनियरा पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


  पनियरा एसओ श्रीधर पाठक ने बताया कि प्रमोद का मृतक अंश की मां पूनम से लगभग तीन वर्ष से संबंध था। 24 फरवरी की रात में अंश ने मां पूनम और प्रमोद को आपत्तिजनक स्थिति मेें देख लिया था और चाची से शिकायत करने की बात कहने लगा। उस समय प्रमोद ने किसी तरह उसे चुप करा दिया था लेकिन, बाद में उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी। 25 फरवरी की सुबह मां ने तैयार कर अंश को स्कूल भेज दिया।

रास्ते में खड़े प्रमोद ने विद्यालय छोड़ने के बहाने साइकिल पर बैठाकर ले गया और गला घोंट कर हत्या कर दिया। इसके बाद बगहिया गांव के सिवान में गेहूं के खेत में मासूम के लाश को दफन कर दिया। इसको 26 फरवरी की सुबह ग्रामीणों ने देखा और हल्ला किया और जिसको सुनकर घर वाले पहुंचे तो शव की शिनाख्त अंश के रूप में की। मृतक के पिता सऊदी में हैं और उसका हत्यारा चाचा भी सऊदी में रहकर कमाता है।
विज्ञापन


जनवरी में छुट्टी पर घर आया है। मृतक की मां पूनम ने 26 फरवरी को तहरीर दी थी। पनियरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। एसओ ने बताया कि हत्यारोपी चाचा प्रमोद जायसवाल भागने के फिराक में था। पुलिस ने उसे मठिहनिया गांव के सामने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें