पूछताछ करता टीटी स्टाफ व एसआई प्रशांत सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिवराजपुर रेलवे स्टेशन में शनिवार को टीटी से अभद्रता के मामले में सात छात्रों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान टीटी स्टाफ ने जब इन लड़कों से टिकट मांगी तो इन्होंने दिखाने से इंकार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरपीएफ एसआई प्रशांत सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को टीटी रेलवे स्टेशन शिवराजपुर में चेकिंग अभियान चला रहा था। चेकिंग के दौरान कुछ स्कूली छात्रों से टीटी ने टिकट मांगी तो उन सभी ने टिकट दिखाने से इंकार कर दिया। इस पर स्टाफ ने उनके चालान काटे जाने की बात कही जिस पर छात्र भड़क गए, और टीटी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। मामले की सूचना इज्जतनगर कंट्रोल रूम को दी गई। वहां से सूचना कन्नौज आरपीएफ कोतवाली को दी गई। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ ने सभी सातों छात्रों को गिरफ्तार कर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक बीसी मीणा की तहरीर पर चालान काटकर जेल भेज दिया।