फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे में छिपाकर रखी चोरी की गाड़ियां बरामद

Fri, 30 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बरामद चोरी की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस प्रभारी ने असेह के समीप वाहन चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई लक्जरी गाड़ियां बरामद की। ये गाड़ियां तालग्राम के एक बंद पड़े ईंट भट्ठे में छिपाकर रखी गईं थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को जेल भेजा है। उसके चार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसओ मोहम्मद अनवर अहमद ने बताया गुरुवार को स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठेनुवा, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित को सूचना मिली कि तालग्राम क्षेत्र में एक युवक  चोरी की लक्जरी गाड़ी बेंचने जा रहा है। जानकारी पर चौकी प्रभारी संजीव कुमार चौहान को साथ लेकर अलेह मोड़ पर वाहन चेकिंग की जाने लगी। तभी छिबरामऊ  की ओर से एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक के कागजात मांगे, लेकिन उसके पास कागजात नहीं थे।

जब पुलिस ने कड़ाई से पूंछा तो युवक ने असेह में बंद पड़े ईंट भट्ठे में एक आल्टो कार, दो एसेंट और बरामद कराई। पूछतांछ के दौरान युवक ने अपना नाम मैनपुरी के थाना बेवर चंदरपुर निवासी प्रदीप उर्फ मोनू पुत्र रामनाथ बताया। प्रदीप ने बताया उसके साथी फतेहगढ़, मेमरान पटकाना निवासी राजू पुत्र रणवीर, फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर नगला केवल के दीपू चौहान पुत्र हरपाल सिंह, मैनपुरी के थाना हिरौर के गांव कोसीन निवासी सोनू चौहान पुत्र शिवराम सिंह समेत मैनपुरी के थाना पुरावली फतेहपुरगंज निवासी प्रदीप लेखपाल पुत्र गोपाल सभी लोग एक साथ मिलकर वाहन चोरी करते है। गाड़ियों को बेचने के लिए तालग्राम क्षेत्र में भेजते हैं। पुलिस ने पांचों पर कार्रवाई करते हुए प्रदीप उर्फ मोनू को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें