फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बैठाने के विवाद ड्राइवर-कंडक्टर को धुना

Wed, 12 Apr 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के तालग्राम तिराहा पर सुबह करीब सात बजे प्राइवेट बस के ड्राइवर-कंडक्टरों ने सवारी बैठाने के विवाद में रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पीट दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपियों की प्राइवेट बस को कोतवाली ले गई। रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


छिबरामऊ डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से इंदरगढ़ जा रही थी। बुधवार की सुबह करीब सात बजे रोडवेज बस जब तालग्राम तिराहा पर पहुंची, तो उसने सवारी उतारने के लिए बस खड़ी कर दी। इस बीच वहां खड़ी प्राइवेट बस से सवारियां उतरकर रोडवेज बस में सवार हो गईं। प्राइवेट बस के ड्राइवर-कंडक्टरों ने रोडवेज बस के ड्राइवर सौरिख थाना क्षेत्र के खड़िनी चौकी अंतर्गत ग्राम नगला गूढ़ा निवासी प्रवीन प्रताप से गालीगलौज कर उसे बस से नीचे खींच लिया और लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। मैनपुरी के ग्राम रूरिया निवासी कंडक्टर अखिलेश ने जब प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय बस स्टेशन पर पहुंची तो यहां से दो-तीन बसें पहुंच गईं, जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस को आता देख मारपीट कर रहे आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर खड़ी आरोपियों की प्राइवेट बस को कोतवाली खड़ा करा दिया।

उधर, पिटाई के बाद रोडवेज बस के ड्राइवर-कंडक्टर बस कोतवाली लेकर पहुंच गए। कुछ देर बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके गंगवार भी कोतवाली पहुंचे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। रोडवेज के कंडक्टर अखिलेश ने बताया कि मारपीट करने वाले लोग उसके पास से दो हजार रुपये भी लूट ले गए। घटना के बाद से प्राइवेट बस यूनियन के संचालकों की भीड़ कोतवाली में समझौते के प्रयास में डटी रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद नेशनल मोटर यूनियन शृंगीरामपुर बेला रूट के अध्यक्ष शाहदीन सिद्दीकी और अशोक दुबे मुनीम के प्रयासों से एआरएम के साथ वार्ता के बाद मामले में समझौता करा दिया गया। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने कार्रवाई होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें