बसरेहर (ब्यूरो)। चौबिया थाना क्षेत्र के नवलपुरा गांव में इनामी बदमाश को पकड़ने आई पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस की भनक लगते ही इनामी बदमाश भाग निकला।
कन्नौज जिले विशुनगढ़ थाने से भूरा उर्फ राघवेंद्र निवासी नवलपुरा लूट के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा है। कन्नौज क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली कि भूरा अपने घर पर मौजूद है।
इसी सूचना पर उन्होंने चौबिया थाने के एसआई प्रमोद यादव के साथ उसकी घर की घेराबंदी की। पुलिस के गांव में पहुंचते ही भूरा घर से फरार हो गया। क्राइम ब्रांच कन्नौज के प्रभारी आरएस मेनुआ ने बताया कि भूरा पर कन्नौज पुलिस की ओर से दस हजार रुपये का इनाम घोषित है।
वह लूट के मामले में वांछित चल रहा है। सूचना पर पुलिस आई थी लेकिन वह भाग निकला।