ससुरालीजनों से मारपीट करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्भवती और उसकी पत्नी को परिजनों ने जमकर पीटा। इसके बाद अस्पताल में भी युवक और विवाहिता के परिजनों की पिटाई कर दी। पुलिस के देख हमलावर फरार हो गए। मौके से दो बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मिर्जापुर लखुटिया थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात निवासी सीमा पत्नी सर्वेश जाटव का गांव में परिवारीजनों से शनिवार को विवाद हो गया था। इस पर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई थी।
सर्वेश ने बताया कि मामले की सूचना रसूलाबाद पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को सर्वेश ने घटना की जानकारी अपने ससुराल सिरसा बेलामऊ सरैया में दी। इसके बाद सर्वेश, उसकी सास छुन्नी, ससुर मुंशीलाल उसका पुत्र सीमा को लेकर तिर्वा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल के सामने सर्वेश का भाई अवधेश व मोरपाल, नरसिंह आ गए। दोनों पक्षों से विवाद शुरू हो गया। अवधेश ने फोन कर मोरपाल व नरसिंह और रंगीयनपुरवा से रिश्तेदारों को बुला लिया।
इसके बाद सभी ने मुंशीलाल, मां छुन्नी देवी और सर्वेश को पीट दिया। हंगामा होता देख भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर चौकी पहुंची। अभी तक पीड़ितों की न तो रिपोर्ट दर्ज की गई है और न ही चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।