फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को पीट छीनी नकदी

Sun, 22 Oct 2017 11:58 PM IST
kannauj
विज्ञापन
loot demo pic
विज्ञापन
गुरसहायगंज।बाइक में टक्कर लगने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया। तोड़फोड़ कर चालक को पीट दिया। पांच हजार की नकदी भी छीन ली। मामले में ट्रक चालक की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन


एटा जनपद के थाना राजरामपुर के गांव नगला गजपत निवासी सुधीर यादव कंटेनर चलाता है। उसने बताया कि वह हरिद्वार से लखनऊ माल लेकर जा रहा था। कि सरायप्रयाग के निकट एक बाइक पर सवार तीन लोग असंतुलित होकर ट्रक के पास गिर गए।

इसकों लेकर बाइक सवार युवकों ने चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए उसे रोक लिया और सूचना देकर अपने गांव के कई लोगों को बुला लिया। जिन्हेंने मौके पर पहुंच कर ट्रक का शीशा तोड़ दिया और ट्रक चालक सुधीर यादव समेत एक अन्य को पीट दिया। चालक का आरोप है कि इस दौरान मारपीट करने वाले लोग पांच हजार की नकदी भी छीन ले गए। मामले में उसने पुलिस को तहरीर दी है। उधर पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद भी बाइक सवार घायलों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें