फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल कर्मचारी से मारपीट, नगदी लूटी

Sat, 23 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवा लेने के बाद पैसे मांगने पर मारपीट करने और नगदी लूट लेने के मामले में एक नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के कन्नौली स्थित एसपी पेट्रोल पंप के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह ने जलालपुर पनवारा निवासी आशुतोष दुबे पुत्र अखिलेश दुबे व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि 21 जुलाई की शाम आठ बजे वह मशीन पर खड़े होकर पेट्रोल की बिक्री कर रहा था।

तभी कई लोग दो बाइकों पर सवार हो पंप पर पहुंचे। उन्होंने 400 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए, मारपीट शुरु कर दी। इसी बीच सारोतोप निवासी मोहम्मद अय्याज व अशोक नगर गुरसहायगंज निवासी अभय सिंह मौके पर आ गए। बचाने का प्रयास किया तो उन दोनो लोगों के साथ भी मारपीट की। पेट्रोल बिक्री के 20 हजार रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें