फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 03 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
घर के पास खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना तालग्राम के तिसौली में विवाहिता का शव दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना के बाद से ससुरालीजन बच्चों को छोड़कर भाग निकले। विवाहिता तीन दिन पहले ही पति के साथ दिल्ली से घर लौटी थी। पुलिस ने मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति व उसके चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 कोतवाली गुरसहायगंज के तरे पुरवा गांव निवासी रामबाबू की बेटी महादेवी (30) की शादी 10 साल पहले तालग्राम थाना क्षेत्र के तिसौली निवासी संजू के साथ हुई थी । संजू परिवार समेत दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता हैं। महादेवी व संजू के चार बच्चे हैं। इसमें राखी (11), पुरुषोत्तम (6), भूरा (2) और आठ माह का लला हैं। आरोप है कि संजू शराब के नशे में महादेवी को परेशान करता था। बुधवार को संजू ने महादेवी को पीट दिया।

मृतका के पिता का आरोप है कि मारपीट के बाद संजू व राम छबीले ने महादेवी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। इसके बाद घर से भाग निकले। बच्चों के रोने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे और फिर उन्हें सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो ससुरालीजन फरार थे। मौके पर नाती व नातिन बलकते हुए मिले। दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उसकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद मौत की वजह साफ होगी। अभी आत्महत्या के लिए उसकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए कमरे को सील कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें