फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस और चेन के लए विवाहिता को जलाकर मार डाला

Thu, 27 Jul 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
मृतका सीमा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने भैंस और चेन के लिए बुधवार की रात विवाहिता को जलाकर मार डाला। पति और अन्य ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर, नायब तहसीलदार छिबरामऊ ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की है। मृतका के पिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी श्रीकृष्ण जाटव ने करीब चार साल पहले पुत्री सीमा देवी (25) का विवाह गुरसहायगंज थानाक्षेत्र के ग्राम जयराम पुरवा निवासी रामवीर के साथ किया था। श्रीकृष्ण ने बताया कि दामाद के पास कम खेती थी और वह मजदूरी आदि कर परिवार का भरण पोषण करता था। करीब एक साल पहले उसने भैंस खरीदने और एक सोने की चेन के लिए रुपयों की मांग की थी। मांग पूरी करने में सक्षम न होने के कारण वह उसकी मांग पू्री नहीं कर सका। रामवीर, उसके पिता सुरेश चंद्र व भाई रोहित, सीमा देवी का उत्पीड़न करने लगे। इस संबंध में उसने दो बार स्थानीय कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया था। इसके बाद रिश्तेदारों ने बीच में पड़कर मामले को निपटा दिया।

बुधवार की रात सीमा देवी की जलाकर हत्या कर दी गई। रात एक बजे के लगभग जयरामपुरवा के कुछ ग्रामीणों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। जिस पर वह परिजनों समेत पुत्री की ससुराल पहुंचा तो सीमा की जली हुई लाश घर के आंगन में पड़ी थी और उसका दामाद, ससुरालीजन के साथ फरार हो गया था।
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर गुरसहायगंज कोतवाल अमर पाल सिंह, एसआई मुकेश राना मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सुबह सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, नायब तहसीलदार छिबरामऊ अवनीश कुमार भी जयरामपुरवा गांव पहुंचे। मामले में मृतका के पिता ने दामाद रामवीर, समधी सुरेश चंद्र, मृतका के देवर रोहित के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

बिलखते रहे बच्चे
गुरसहायगंज। मृतका सीमा देवी की बहन कमला ने बताया कि उसकी बहन ने बुधवार की रात करीब 10 बजे मोबाइल पर बात की थी और बहनोई से बात कराई जो कि नशे में लग रहे थे। इसके बाद उक्त घटना को अंजाम दे दिया गया। घटना के दौरान मृतका की एक माह की पुत्री रुदुम और दो साल का पुत्र शोभित, छह साल की ननद शिवांगी भी घर में मौजूद थी। दोनों बच्चे काफी देर तक बिलखते रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें