फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

Thu, 02 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo - फोटो : social media
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के  गांव भूड़पुरवा में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की शादी पिछले साल फरवरी माह में हुई थी।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के थाना बेवर के गांव कासेपुर निवासी कमलेश्वर दयाल की बेटी पूनम (22) की शादी फरवरी 2016 में कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़पुरवा निवासी अमर सिंह पाल से हुई थी।  आरोप है कि  शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। इस बारे में विवाहिता ने अपने पिता को फोन पर जानकारी दी। 

गुरुवार दोपहर पूनम का शव संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर कमलेश्वर भूड़पुरवा पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवाहिता के पति अमर सिंह, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। उधर शव को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें