दो पक्षों में चली लाठी में घायल हुई वृद्धा के पास मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हावर गांव में नाली से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। क्षेत्र के गांव कुम्हावर निवासी नजर सिंह व सुरेश के घर के किनारे से होकर नाली जाती है जिससे दोनों के घरों का पानी निकलता है। गुरुवार सुबह सुरेश की पत्नी श्रीदेवी ने घर के सामने नाली की सफाई की जिससे नजर सिंह के घर से निकलने वाला पानी बंद हो गया। इसका नजर सिंह ने विरोध किया।
इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। सुरेश पक्ष से उनकी पत्नी श्रीदेवी, पुत्री सोमवती, पुत्र राजेंद्र, बहू ममता, राजेंद्र संजू व सुरेश के अलावा दूसरे पक्ष के नजर सिंह, रूपरानी पत्नी राकेश, खुशबू पुत्री राकेश रंजीत पुत्र राकेश घायल हो गए। बाद में गांव के लोग ने बीच बचाव किया। लेकिन चौकी पर पुलिस फोर्स न होने पर लोगों ने घायलों को सीएससी भिजवाया। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है।