फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी के कुत्तों ने घोड़ी को नोच डाला, मौत

Tue, 11 Jul 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बदलेपुरवा गांव में जानकारी करते नौरंगपुर चौकी प्रभारी हरीश कुमार राजपूत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कटरी क्षेत्र के गांवों में जंगली कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के गढ़िया बलीदासपुर के बदलेपुरवा निवासी रणवीर की दो घोड़ी क्षेत्र में चर रहीं थी। तभी जंगली कुत्तों ने हमला बोल दिया। एक घोड़ी मौके से भागने में सफल रही तो दूसरी को कुत्तों ने नोच कर मार डाला।
विज्ञापन


घोड़ी पर कुत्तों का हमला देख मरहरिया गांव निवासी रमेश कठेरिया, बदलेपुरवा निवासी सुधीर यादव दौड़े। लेकिन कुत्तों ने इन पर भी हमला बोल दिया, इस पर इन्होंने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ आती देख कुत्ते भाग खड़े हुए। इधर, ग्रामीणों की सूचना मिलते ही नौरंगपुर चौकी प्रभारी हरीश कुमार राजपूत मौके पर पहुंच गए। एसआई ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीण नन्हे भईया, रामपाल, वीरेंद्र, अवनीश, प्रियांशु, हरीशंकर आदि ने बताया कि जंगली कुत्तों का हमला बढ़ता जा रहा है। 31 मई को विशाल को कुत्तों नोचकर मार डाला था, तो वहीं दो जून को इसी गांव की संध्या पुत्री शिवशंकर, कुमकुम पुत्री अनिल बाथम पर हमला कर दिया था। किशोरियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख कुत्ते भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें