फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गिरी एचटी लाइन, फसल राख

Sat, 11 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
forest fire - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन शनिवार को खेत में गिर पड़ी। इससे पांच बीघा की मक्का की फसल जलकर राख हो गई। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  शहर के मोहल्ला शेखाना निवासी मो. रियाज खां का खेत बाईपास से अहमदपुर रौनी मार्ग पर है।
विज्ञापन


इससे मक्का की फसल खड़ी है। खेत के ऊपर से  हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। शनिवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट होने के चलते हाईटेंशन लाइन मक्का की फसल पर गिर पड़ी। इससे खेतों में खड़ी सूखी मक्का की फसल में आग लग गई। तेज लपटें उठते देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी खेत मालिक को दी।

ग्रामीणों ने खेत मालिक की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे के प्रयास बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब पांच बीघा मक्का की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। वहीं दमकल कर्मियों ने करीब चार बीघा खड़ी मक्का फसल को नष्ट होने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें