फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन गिरी, 10 बीघा फसल जली

Wed, 05 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
अग्निकांड के बाद खेत में विलाप करता साझीदार का परिवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद में हाईटेंशन लाइन टूटकर गेहूं के खेत में गिर गई, जिससे दस बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझा पाई। खेत में आग लगने की जानकारी पाकर एसडीएम, तहसीलदार समेत विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। मंगलवार ग्राम जाफराबाद निवासी सुरेशचंद्र गुप्ता के खेत के ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन तेज स्पार्किंग के बाद टूटकर नीचे गिर गई। इससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन


लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़े, लेकिन हवा चलने से आग ने रफ्तार पकड़ ली और पड़ोसी कुंवरपाल सिंह के खेत को भी चपेट में ले लिया। तार टूटने से बिजली सप्लाई ठप हो गई और से ट्यूबवेल बंद हो गए। इस पर ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना फायरब्रिगेड को दी, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सकी। इस दौरान दोनों खेतों में लगभग दस बीघा गेहूं की फसल जल गई।

जानकारी पाकर एसडीएम उदयवीर सिंह, तहसीलदार धीरज श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, लेखपाल ओमप्रकाश व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने नुकसान का जायजा लिया और अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्र सचान से वार्ता कर पीड़ितों को विद्युत विभाग की ओर से मुआवजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि राजस्व विभाग और कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से भी अग्नि पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें