फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पुत्र को आग लगाई, छत से फेंका

Mon, 26 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
आग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के महतेपुर्वा गांव में रविवार रात छत पर बने कमरे में मामा के साथ सोए प्रधान पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने के बाद छत से नीचे फेंक दिया गया। इस दौरान मामा बेहोश मिला। घायल युवक को परिवारीजन तिर्वा मेडिकल कालेज ले गए, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। देर शाम तक पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


यह घटना प्रधान नन्ही देवी कठेरिया के घर पर ही हुई। इसमें दो बदमाशों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। आरोप है कि रात को करीब ढाई बजे ये दोनों बदमाश छत पर चढ़ आए। प्रधान का पुत्र सोनू (18) अपने मामा नन्हे के साथ कमरे में सो रहा था। बदमाशों ने नन्हे को नशीला पदार्थ सुंघा बेहोश कर दिया। फिर सोनू पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी और नीचे फेंक दिया। सोनू के चिल्लाने पर परिवारीजन जागे और यूपी 100 पर पर सूचना दी।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सोनू को 108 एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बाद में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली के एसआई वीके यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। पता लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने यह घटना क्यों अंजाम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें