फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना सुनने में मगन रोलर चालक ने महिला को रौंदा

Sun, 12 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतका के परिजन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मोबाइल पर गाना सुनने में मगन रोलर चालक ने डस्ट साफ कर रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने रोलर को कब्जे में ले लिया है। अमरोहा के ग्राम आदमपुर निवासी मूलचंद्र परिवार के साथ पिछले दो माह से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे में मजदूरी का कार्य कर रहा है। रविवार को उसकी पत्नी इंद्रवती (40) सड़क की डस्ट साफ करने में लगी थी।
विज्ञापन


उसी समय हाईवे निर्माण में लगी एनसीसी कंपनी के रोलर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय रोलर का चालक कान में मोबाइल की लीड लगाए था। लोगों के शोर मचाने के बाद भी उसने कोई ध्यान नहीं दिया।

इससे उसकी पत्नी की प्रेशर रोलर के नीचे आ जाने से मौत हो गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसा होते ही मौका पाकर रोलर चालक फरार हो गया। सूचना पर दारोगा महेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोलर को कब्जे में लेकर उसे थाने में खड़ा करा दिया। उधर कंपनी के लोग समझौते के प्रयास में जुट गए हैं। वहीं मृतका के परिजन गांव से आ रहे अन्य परिजनों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें