फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन की लकड़ी के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ा वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से बुलेरो में भरकर लाई जा रही चंदन की खेप पकड़ने के साथ पुलिस चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर दो शातिर तस्कर फरार हो गए। इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़ी गई चंदन की लकड़ी कीमत करीब दो लाख की बताई गई है। मंगलवार तड़के कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड के पास हरदोई मोड़ से एक बुलेरो जीप को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जीप की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने 31 किलो चंदन की लकड़ी को बरामद किया।
विज्ञापन


बोलेरो में सवार छह चंदन तस्करों में से चार को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए चंदन तस्करों की पहचान कल्लू उर्फ मुकीम निवासी जहानाबाद फतेहपुर, विवेक कुमार शुक्ला ककारी गगेऊ मध्यप्रदेश व रवि पांडेय निवासी बैकुंडपुरवा दोहा रीवा मध्यप्रदेश, अंकित कुमार साकेत बैकुंडपुरवा सौर रीवा मध्यप्रदेश की है।

पकड़े गए तस्करों ने शहर में स्थित एक इत्र कारखाने में लकड़ी लाने की बात कही है। जबकि फरार हुए साथियों को सीतापुर का निवासी बताया है।  कोतवाली निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें