फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के चार वाहनों समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
चाोरी की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने अंतर्जनपदीय पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर चार वाहन पकड़े हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार करने वाली स्वाट, सर्विलांस व सौरिख पुलिस को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। एटा के कबाड़ी को चोरी के वाहन बेचते थे।
विज्ञापन


 छह अक्तूबर 2016 को सौरिख थाना क्षेत्र के खड़नी रोड पर कार लगाकर ट्रैक्टर लूट लेने के खुलासे के लिए एसपी दिनेश कुमार पी ने क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सोमेंद्र नेगी के नेतृत्व में स्वाट प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ, सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व सौरिख थानाध्यक्ष संतोष व्यास की टीम गठित की थी। मंगलवार की सुबह टीम को सूचना मिली कि कुछ वाहन लुटेरे गैंग के सदस्य वारदात को अंजाम देने के खड़े हैं। टीम ने सैरिख थाना क्षेत्र के डिग्री नहर कोठी के किनारे छापामार कर पांच को दबोच लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इटावा जनपद के थाना ऊसराहार गांव नगलादुली परशुरामपुर निवासी लालू यादव व अशोक कुमार, मैनपुरी जनपद के थाना किसनी गांव चतुरीपुर निवासी महताब उर्फ बाबू जी, मैनपुरी के थाना बिछवां गांव रामनगर बलालपुर निवासी विनोद लोधी उर्फ खन्ना व फिरोजाबाद जनपद के थाना मटसेना के गांव सौरामगढ़ी निवासी बालकृष्ण उर्फ हाथी हैं।
विज्ञापन

इनके दो साथी भाग गए। इनके पास से लूटा गया ट्रैक्टर, एक इनोवा कार, एक चोरी की सफारी कार के अलावा छोटा हाथी लोडर, दो तमंचे मिले हैं।

अपर एसपी ने बताया कि शातिर आरोपी कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, एटा, हरदोई सहित आसपास के जनपदों में वाहन लूटते थे। यह लुटेरे वाहनों से चलते हैं। सुनसान जगह पर वाहन के आगे अपनी कार लगा देते। इसके बाद चालक-परिचालक को अपनी कार में बैठकर सुनसान स्थान पर फेंक देते थे।

लुटेरे आसपास के जनपदों से लूटे गए वाहनों को एटा जनपद के कबाड़ी को बेचते थे। वह वाहनों को काटकर अलग-अलग पार्ट्स बेचता था। कुछ पार्ट्स गला देता देता था। पुलिस फरार चल रहे मंजू कश्यप व बीटू की तलाश में जुट गई है।

जालौन के किसान का ट्रैक्टर मिला
सौरिख थाना क्षेत्र के खड़नी रोड से छह अक्तूबर को लुटेरों ने जालौन निवासी चरण सिंह का ट्रैक्टर लूट लिया था। वह छिबरामऊ से ट्रैक्टर खरीद कर ले जा रहे थे। लुटेरों ने इनोवा कार को ट्रैक्टर के आगे लगा दिया। चरण सिंह व उनके साथी को मारपीट कर सड़क के किनारे फेंक दिया और ट्रैक्टर लूट ले गए थे। मामले की रिपोर्ट सौरिख थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया।  

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
वाहन लुटेरे महताब उर्फ बाबूजी पर आठ मुकदमे इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, औरैैया जनपदों में दर्ज हैं। अशोक कुमार पर 13 मुकदमे इटावा, औरैया, कन्नौज में दर्ज हैं। इसके अलावा विनोद लोधी पर आठ मुकदमे मैनपुरी, शाहजहांपुर, इटावा व फिरोजाबाद जनपद में दर्ज हैं। लालू यादव के खिलाफ 13 मुकदमे इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़ औरैया, एटा जनपद में दर्ज हैं। बालकृष्ण उर्फ हाथी पर पांच मुकदमे फिरोजाबाद जनपद में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें