छिबरामऊ। जीटी रोड हाईवे पर ग्राम सलेमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सलेमपुर निवासी मुन्नू लाल शाक्य (55) पुत्र पूसेलाल शाक्य गुरुवार को खेत में मूंगफली फसल की खुदाई करने गए थे। देर रात वह खेत से वापस घर पैदल जा रहे थे। जब वह जीटी रोड हाईवे पर गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला। घायल को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पता
ल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मुन्नूलाल के पुत्र सुनील और अनिल समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।